SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द होगा जारी
Abhay Pratap Singh | February 15, 2024 | 04:59 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में किया गया था।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा जल्द प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क प्री एग्जाम 2024 का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क 2024 के माध्यम से बैंक में कुल 8,283 जूनियर एसोसिएट के पद भरे जाएंगे।
एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को चयन के लिए नहीं जोड़ा जाएगा, केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2024 में किया जाएगा।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई थी। पेपर में तीन खंड अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता को शामिल किया गया था। वहीं, एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद करियर लिंक पर क्लिक करें।
- ज्वाइन एसबीआई पर जाएं और फिर करंट ओपनिंग्स पर जाएं।
- अब जूनियर एसोसिएट्स भर्ती टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार रिजल्ट लिंक खोलें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MP Patwari Recruitment: एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 व पटवारी भर्ती की नियुक्ति के दिए आदेश
एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद तत्कालीन एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए थे। पटवारी भर्ती के लिए नवंबर 2022 में 9200 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच