SBI Clerk Exam Date 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा तिथि घोषित, एग्जाम पैटर्न, एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 6, 2025 | 07:14 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक जल्द ही sbi.co.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6 सितंबर को जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही sbi.co.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, प्रश्नपत्र में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। पेपर में इंग्लिश लैग्वेज से 30 प्रश्न और न्यूमेरिकल एबिलिटी व रीजनिंग सेक्शन से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के कुल 6,589 पदों को भरा जाएगा। एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा को शामिल किया गया है। एसबीआई क्लर्क प्री एग्जाम 2025 में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की भर्ती (प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) की संभावित तिथियां 20.09.2025, 21.09.2025 और 27.09.2025 हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।” लेटेस्ट अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर्स’ टैब पर विजिट करें।
- इसके बाद ‘करंट ओपनिंग’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी