SBI Clerk Mains Result 2025 Date: एसबीआई क्लर्क मुख्य परिणाम जल्द आने की उम्मीद, स्कोरकार्ड डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 06:27 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जूनियर एसोसिएट (JA) के पदों पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क मुख्य 2025 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसाईबी क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क मुख्य स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी व उप-श्रेणी, आवेदित पद, परीक्षा तिथि, योग्यता स्थिति, कुल प्राप्त अंक और सेक्शनवाइज अंक सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को कराई गई थी।
Also read SBI PO Final Result 2025: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
एसबीआई क्लर्क अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
पिछले रुझानों के अनुसार, एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 परिणाम आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों के भीतर जारी कर दिया जाता है। एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,735 जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों को भरेगा।
SBI Clerk Mains Result 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसबीआई की वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच