SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जल्द होगा जारी, sbi.co.in से करें चेक
Saurabh Pandey | June 24, 2024 | 11:59 AM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 में संगठन का नाम, उम्मीदवार का नाम, उनका रोल नंबर और क्लर्क मुख्य परीक्षा की तारीख शामिल होगी।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तरफ से जल्द ही एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 की घोषणा की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पहले रिजल्ट जून के शुरुआती हफ्त में जारी होने वाला था, लेकिन फिर इसे टाल दिया गया।
हालांकि रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन परिणाम जून के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 में संगठन का नाम, उम्मीदवार का नाम, उनका रोल नंबर और क्लर्क मुख्य परीक्षा की तारीख शामिल होगी।
SBI Clerk Mains Result 2024: परीक्षा तिथि
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 25 फरवरी और 2 मार्च को आयोजित की गई थी। जिन लोगों की परीक्षा फरवरी मार्च 2024 में आयोजित नहीं हुई थी, उनके लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Mains Result 2024: परीक्षा पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मेन्स 2024 परीक्षा में 190 प्रश्न शामिल थे, जिनका कुल वेटेज 200 अंकों का था। तार्किक क्षमता और कंप्यूटर ज्ञान सेक्शन को छोड़कर, प्रत्येक प्रश्न का वेटेज एक अंक है। तार्किक क्षमता और कंप्यूटर ज्ञान सेक्शन में प्रश्नों में 60 अंकों की कुल अंकन योजना के साथ 50 प्रश्न शामिल थे।
SBI Clerk Mains Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'अनाउंसमेंट' सेक्शन पर जाएं।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट के संबंध में 'नवीनतम अधिसूचना' पर क्लिक करें।
- अब 'एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 प्राप्त होगा।
- अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटआउट भी ले लें।।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल