SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर आज, परीक्षा 22 फरवरी से होगी शुरू
Abhay Pratap Singh | February 10, 2025 | 07:39 AM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आज यानी 10 फरवरी को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। एसबीआई जूनियर एसोसिएट पदों की प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्री एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक प्रवेश पत्र 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एसबीआई हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन सेक्शन इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी शामिल हैं।
ऑब्जेक्टिव टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। व्यक्तिगत परीक्षणों या कुल अंकों के लिए कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं हैं। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट के 13,735 पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथियां 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 10 फरवरी 2025 तक बैंक की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार रहें।”
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एसबीआई क्लर्क प्री हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करें।
- अब एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें, सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम