Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 05:45 PM IST | 1 min read
एचपीआरसीए जेओए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने आज पोस्ट कोड - 26001 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA IT) भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एचपीआरसीए जेओए आईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीआरसीए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 2026 परीक्षा 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। रिटन स्क्रीनिंग एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवारों को एचपीआरसीए जेओटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
एचपीआरसीए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/33096/102339/Index.html है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन भी करने की सलाह दी गई है।
एचपीआरसीए जेओए आईटी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 234 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एचपीआरसीए की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
एचपीआरसीए जेओए आईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के चरण यहां जांच सकते हैं: