SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी, 15 जून तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 09:34 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 8 जून निर्धारित थी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/ एपीपीआर/ 2026-27/ 07 के तहत प्रशिक्षु (Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 8 जून निर्धारित थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7150 अप्रेंटिस के पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के 3086 पद, ईडब्ल्यूएस के 699, ओबीसी के 1672, एससी के 1107 और एसटी के 586 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री हो। आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एसबीआई अप्रेंटिस 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मई से शुरू है।
एसबीआई अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है। एसबीआई अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म 2026 का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 30 जून है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 60 मिनट की अवधि में 100 प्रश्न हल करने होंगे। पेपर कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा। प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी और चयनित कैंडिडेट को 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
SBI Apprentice Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया
एसबीआई अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा:
- डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/sbiaapr26/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- एसबीआई अप्रेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UP PGT 2022 Interview Schedule: यूपी पीजीटी इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 5 जून से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
यूपीईएसएससी ने 2 जून 2026 को यूपी पीजीटी 2022 भर्ती का परिणाम घोषित किया। परिणाम के अनुसार, साक्षात्कार चरण के लिए कुल 2,253 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज