Trusted Source Image

UP PGT 2022 Interview Schedule: यूपी पीजीटी इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 5 जून से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 08:44 AM IST | 2 mins read

यूपी पीजीटी 2022 लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

यूपी पीजीटी 2022 भर्ती के माध्यम से कुल 624 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पीजीटी 2022 भर्ती के माध्यम से कुल 624 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा सदन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत प्रवक्ता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/PGT) भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी पीजीटी 2022 भर्ती के तहत इंटरव्यू प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी, जो 27 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

यूपी पीजीटी 2022 इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवश्यक विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

यूपीईएसएससी ने 2 जून 2026 को यूपी पीजीटी 2022 रिजल्ट घोषित किया, जिसमें साक्षात्कार में शामिल होने के लिए प्रोविजनल रूप से कुल 2,253 कैंडिडेट को सफल हुए। लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 1,92,943 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 18 विषयों में कुल 624 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पीजीटी बालक के 549 पद और पीजीटी बालिक के 75 पद शामिल हैं।

UP PGT 2022 Interview Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए यूपी पीजीटी इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • यूपी पीजीटी 2025 इंटरव्यू एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी पीजीटी इंटरव्यू हाल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट लें।

Also readUPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 14 से 17 जून तक होगी

UP PGT 2022 Interview Schedule: साक्षात्कार कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपी पीजीटी 2022 इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविषय का नामसाक्षात्कार तिथि व दिन
1वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान15 जून 2026 (सोमवार)
2भौतिक विज्ञान, इतिहास16 जून 2026 (मंगलवार)
3रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र17 जून 2026 (बुधवार)
4नागरिक शास्त्र, गणित18 जून 2026 (गुरुवार)
5जीव विज्ञान19 जून 2026 (शुक्रवार)
6संस्कृत20 जून 2026 (शनिवार)
7भूगोल शिक्षा शास्त्र 22 जून 2026 (सोमवार)
8अर्थशास्त्र23 जून 2026 (मंगलवार)
9अंग्रेजी24 जून 2026 (बुधवार)
10अंग्रेजी, हिंदी25 जून 2026 (गुरुवार)
11हिंदी27 जून 2026 (शुक्रवार)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications