Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read
इंडियन नेवी आईएनसीईटी 2025 परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक और 2 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम (INCET) 01/2025 भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिकतौर पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इंडियन नेवी आईएनसीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनसीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 में किसी प्रकार की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आईएनसीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 29 मई से सक्रिय है। चुनौती दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, संभावित रूप से रद्द/हटाए गए प्रश्नों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन कर परिणाम उसी अनुसार तैयार किया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इंडियन नेवी आईएनसीईटी 2025 परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक और 2 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय नौसेना में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएनसीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
भारतीय नौसेना आईएनसीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते है: