Trusted Source Image

JIPMAT Exam 2026: जिपमैट एग्जाम के लिए स्क्राइब पंजीकरण आज से शुरू, उम्मीदवार 2 जून तक भरें डिटेल्स

Santosh Kumar | May 29, 2026 | 02:21 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एनटीए ने अधिसूचना में आवेदन के लिए लिंक साझा किया है।

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जिपमैट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले पीडबल्यूडी/पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू करेगी। इच्छुक उम्मीदवार 2 जून तक अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा में दिव्यांग उम्मीदवारों को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की गई है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 7 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) तक, पूरे देश में और भारत के बाहर विभिन्न स्थानों पर, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में जिपमैट-2026 परीक्षा आयोजित करेगी।

JIPMAT 2026 Scribe Registration: आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून

जिपमैट आवेदन प्रक्रिया के दौरान, पीडबल्यूडी/पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को अपना खुद का स्क्राइब चुनने का विकल्प दिया गया। एनटीए ने अब ऐसे उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब का विवरण भरने के लिए ऑनलाइन विंडो ओपन कर रही है।

यह प्रक्रिया 29 मई से 2 जून तक, रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एनटीए ने अधिसूचना में आवेदन के लिए लिंक साझा किया है।

Also readJIPMAT 2026 Exam City Slip: जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, 7 जून को होगा एग्जाम

JIPMAT 2026 Scribe Process: जिपमैट स्क्राइब पंजीकरण प्रक्रिया

उम्मीदवार अपने होमपेज पर दिए गए ‘रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स’ बटन पर क्लिक करके स्क्राइब की जानकारी भर सकेंगे। यह विकल्प केवल उन उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने स्क्राइब चुनने का विकल्प चुना है।

इसके बाद, उम्मीदवारों को जिपमैट 2026 एग्जाम के लिए स्क्राइब का विवरण भरना होगा और उसे जमा करना होगा। जानकारी जमा हो जाने के बाद, वह आवेदन पत्र और पुष्टिकरण पृष्ठ पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर लें।

जिपमैट 2026 स्क्राइब पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jipmat@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications