Trusted Source Image

NEET Retest 2026: दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की

Santosh Kumar | May 29, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read

दिल्ली से पहले, पंजाब, हरियाणा और बिहार की सरकारों ने भी घोषणा की है कि वे 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की। (इमेज-एक्स/@gupta_rekha)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की। (इमेज-एक्स/@gupta_rekha)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की।

यह फैसला छात्रों और उनके माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि नीट परीक्षा के दिन बस यात्रा मुफ्त की जाए।

NEET Retest 2026: पंजाब, हरियाणा व बिहार में भी मुफ्त बस यात्रा

इसी के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। दिल्ली से पहले पंजाब, हरियाणा और बिहार की सरकारों ने भी घोषणा की है कि वे 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

'एक्स' पर घोषणा करते हुए, सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, "21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए, दिल्ली सरकार वैध एडमिट कार्ड दिखाने पर सभी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।"

Also readNEET Refund 2026: नीट रिफंड पोर्टल की अंतिम तिथि 22 जून तक बढ़ी, अब तक 13 लाख उम्मीदवारों ने भरी बैंक डिटेल

NEET 2026 Retest: रेखा गुप्ता परीक्षार्थियों के लिए क्या कहा?

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, "किसी भी छात्र को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। नीट की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उन्हें सफलता की ओर ले जाए।"

एनटीए ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून के लिए निर्धारित की है। दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस मुफ्त बस सेवा से विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों और समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications