Trusted Source Image

Bihar Police Constable Final Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 19838 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 07:04 PM IST | 1 min read

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 का अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। इस फाइनल रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ उनकी सेवा और आवंटित जिले की जानकारी भी शामिल है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 19,838 रिक्तियों को भरना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 19,838 रिक्तियों को भरना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने आज विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 में कुल 19,838 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। यह मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 12,509 पुरुष, 7,312 महिला और 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 2,986 को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) और 16,852 को बिहार पुलिस में नियुक्ति दी गई है।

Also readCSBC Constable Operator Exam 2026 New Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी

नोटिस में बताया गया कि, कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनल है, इनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने पर इनके चयन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,30,121 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट सूची 2026 में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ उनकी सेवा और आवंटित जिले की जानकारी भी शामिल है। उम्मीदवार अंतिम चयन मेरिट सूची कटऑफ अंक भी देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 रिक्तियों को भरना है।

Bihar Police Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार पुलिक कांस्टेबल 2025 फाइनल मेरिट लिस्ट जांच सकते हैं:

  • सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर, ‘बिहार पुलिस कांस्टेबल अंतिम चयन सूची (विज्ञापन संख्या 01/2025)’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications