Trusted Source Image

Jharkhand BEd Admit Card 2026: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड bedcet.jceceb.org.in पर जारी, प्रवेश परीक्षा 31 मई को

Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: झारखंड प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने 27 मई को झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिए हैं। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जाकर झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए विवरण जांचने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

जेसीईसीईबी द्वारा झारखंड बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए, जिससे फोटो सत्यापन एवं जांच में होने वाले समस्याओं से बचा जा सके।

Also readIISER IAT Admit Card 2026: आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड iiseradmission.in पर जारी, 7 जून को होगी परीक्षा

झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा केंद्र कोड, श्रेणी और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं। झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित किया जाएगा।

झारखंड बीएड एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (हिंदी - इंग्लिश), टीचिंग एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रति गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Jharkhand BEd Admit Card Download 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • जेसीईसीईबी की वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • झारखंड बीएड एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications