Sahitya Akademi: साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार की घोषणा; हिंदी के लिए मदन, अंग्रेजी के लिए अनीसुर सम्मानित
Press Trust of India | March 7, 2025 | 05:44 PM IST | 2 mins read
हिंदी में अनुवाद के लिए मदन सोनी को यशोधरा डालमिया की अंग्रेजी पुस्तक के हिंदी अनुवाद ‘सैयद हैदर रज़ा: एक अप्रतिम कलाकार की यात्रा’ के लिए पुरस्कृत किया गया है।
नई दिल्ली: आलोचक मदन सोनी को हिंदी के लिए तथा अनीसुर रहमान को अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी का वर्ष 2024 का अनुवाद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा शुक्रवार (7 मार्च) को की गई है। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज 21 अनुवादकों को साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2024 के लिए अनुमोदित किया गया।
अकादमी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चयनित 21 पुस्तकों को तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नेपाली और संस्कृत भाषाओं में अनुवाद पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, हिंदी में अनुवाद के लिए मदन सोनी को यशोधरा डालमिया की अंग्रेजी पुस्तक के हिंदी अनुवाद ‘सैयद हैदर रज़ा: एक अप्रतिम कलाकार की यात्रा’ के लिए पुरस्कृत किया गया है। अंग्रेजी में यह पुरस्कार अनीसुर रहमान को उनके द्वारा अनूदित पुस्तक हजारों ख्वाहिशें ऐसी (द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ उर्दू गजल्स) को दिया गया है।
पंजाबी के लिए चंदन नेगी को पुस्तक ‘तेरे लैई’ के अनुवाद तथा बांग्ला के लिए बासुदेब दास को ‘सदगरेर पुत्र नौका बेय जय’ पुस्तक के अनुवाद हेतु पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं, जो पुरस्कार वर्ष के पिछले वर्ष के अंतिम पांच वर्षों में (अर्थात् 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।
पुरस्कृत अनुवादकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000 रुपए की सम्मान राशि बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए साहित्य अकादेमी की ऑफिशियल वेबसाइट sahitya-akademi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
साहित्य अकेडमी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “साहित्य अकादेमी के वार्षिक उत्सव “साहित्योत्सव 2025” का उद्घाटन गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार द्वारा 7 मार्च 2025, सायं 6 बजे रवीन्द्र भवन, नई दिल्ली-110001 में किया जाएगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच