RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान के बिजली विभाग में 2005 पदों पर होगी भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 4, 2026 | 10:42 PM IST | 2 mins read
राजस्थान की पांचों बिजली कंपनियों ने विभिन्न पदों पर 2005 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN) ने राजस्थान की पांचों बिजली कंपनियों की ओर से संयुक्त भर्ती प्रक्रिया 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in या पांचों बिजली कंपनियों की अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2026 तक है।
राजस्थान राज्य विद्युत निगम की तरफ से जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर कुल 2005 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
RVUNL Recruitment 2026: विद्युत निगमों की वेबसाइटें
राज्य सरकार की पांचों विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में भर्ती के लिए अभ्यर्थी विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं -
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl
RVUNL Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)
|
727
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (मेकेनिकल)
|
110
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)
|
32
|
|
जूनियर अकाउंटेंट
|
371
|
|
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II
|
765
|
RVUNL Recruitment 2026: इन निगमों में होगी भर्तियां
- राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन)
- राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन)
- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन)
- अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन)
- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन)
RVUNL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनारक्षित (सामान्य)
|
1,000 (जीएसटी सहित)
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन, सहरिया
|
500 (जीएसटी सहित)
|
RVUNL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर इंजीनियर-I - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री (बीई/ बीटेक)।
- जूनियर अकाउंटेंट - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री (B.Com) या इसके बराबर की डिग्री।
- जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II - सीनियर सेकेंडरी (10+2) या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो, साथ ही कंप्यूटर का मान्यता प्राप्त क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT या इसके बराबर का डिप्लोमा) हो।
RVUNL Recruitment 2026: वेतनमान
|
पद का नाम
|
पे मैट्रिक्स लेवल
|
न्यूनतम मूल वेतन
|
प्रोबेशन के दौरान निश्चित मानदेय
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल/सिविल)
|
लेवल-10
|
33,800
रुपये
प्रति माह
|
23,700 रुपये प्रति माह
|
|
जूनियर अकाउंटेंट
|
लेवल-10
|
33,800
रुपये
प्रति माह
|
23,700
रुपये
प्रति माह
|
|
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II
|
लेवल-5
|
20,800
रुपये
प्रति माह
|
14,600
रुपये
प्रति माह
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम