RUHS Pharmacy Counselling 2025: आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 03:57 PM IST | 2 mins read
आरयूएचएस फार्मेसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सीयूईटी रोल नबंर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने 15 सितंबर को डीफार्मा और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन की घोषणा कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर जाकर आरयूएचएस फार्मेसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। राउंड 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 से 20 सितंबर के बीच (दोपहर 3:00 बजे तक) प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
इसके बाद, 20 सितंबर को शाम 5:00 बजे संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। आरयूएचएस जयपुर और एमएमयू जोधपुर से संबद्ध संस्थानों में संचालित डिप्लोमा एवं स्नातक पाठ्यक्रमों (D.Pharm/ B.Pharm) में महाविद्यालय आवंटन हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी।
आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के तहत प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 23 सितंबर से की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ruhsraj.org पर विजिट कर सकते हैं।
RUHS CUET Pharmacy Round 1 Seat Allotment 2025: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org या ruhscuet2025.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “राउंड-1 सीट आवंटन” लिंक पर क्लिक करें।
- अब सीयूईटी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आरयूएसएच फार्मेसी सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
RUHS CUET Pharmacy Round 2 Counselling Schedule 2025: राउंड 2 शेड्यूल
नीचे सारणी में आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का शेड्यूल जांच सकते हैं:
| पाठ्यक्रम | राउंड 2 काउंसलिंग कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|---|
|
डीफार्मा
बीफार्मा |
सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 25 सितंबर, 2025 |
| अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग चॉइस फिलिंग | 26 से 30 सितंबर, 2025 तक | |
| राउंड 2 के लिए कॉलेज आवंटन | 2 अक्टूबर, 2025 | |
| आवंटित कॉलेजों में ज्वाइनिंग | 3 से 8 सितंबर (दोपहर 3:00 बजे), 2025 तक | |
| संस्थानों द्वारा प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची पोर्टल पर अपलोड करना | 8 अक्टूबर, 2025 को शाम 5:00 बजे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार