RSSB Conductor Answer Key 2025: आरएसएसबी कंडक्टर प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | November 12, 2025 | 09:14 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी कंडक्टर प्रश्न पत्र पीडीएफ 2025 भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' विकल्प के 'प्रश्न पत्र' अनुभाग में उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कंडक्टर भर्ती 2025 लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र पीडीएफ जारी कर दिया है। आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2025 परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और सही उत्तरों के आधार पर अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 500 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। आरएसएसबी कंडक्टर प्रश्न पत्र पीडीएफ 2025 भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' विकल्प के 'प्रश्न पत्र' अनुभाग में उपलब्ध है।
RSSB Conductor Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरएसएसबी कंडक्टर आंसर की पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी कंडक्टर आंसर की पीडीएफ लिंक को ओपन करें।
- आरएसएसबी कंडक्टर उत्तर कुंजी की जांच करें।
- अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
Also read RSSB Conductor Recruitment 2024: आरएसएसबी कंडक्टर आवेदन पत्र में 13 नवंबर से करें सुधार, शुल्क जानें
RSSB Conductor Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन डेट
आरएसएसबी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। अभ्यर्थियों को प्रमाणित दस्तावेजों के साथ प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए शुल्क लिया जाएगा।
उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के लिए शुल्क ₹100 प्रति प्रश्न है। यदि प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो सुधार के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार करेगा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल