RSSB Ayush Officer Answer Key 2026: राजस्थान आयुष ऑफिसर आंसर की जारी, ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 10:44 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की 2026 पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) सीधी भर्ती 2025 परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी आयुष ऑफिसर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान आयुष ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट केवल एक बार ही आपत्तियां उठा सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र/ उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति हो तो ऑनलाइन आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम में चुनौतियां दर्ज करना होगा।”
आरएसएसबी ने कहा कि, “कैंडिडेट 29 जनवरी से 2 फरवरी, 2026 (शाम 6 बजे) तक ऑफलाइन आपत्ति पेश कर सकते हैं। ‘सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुर, जयपुर’ के नाम से आपत्ति शुल्क का पोस्टल ऑर्डर और दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आपत्ति पत्र भरकर बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में स्वयं जमा करा सकते हैं।”
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया और परीक्षा में शामिल हुए, वे ही निर्धारित समय-सीमा में ऑफलाइन आपत्तियां प्रस्तुत (कोई अन्य नहीं) कर सकते हैं। राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा 26 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
RSSB Ayush Officer Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी आयुष प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं:
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर Candidate Corner में जाकर आंसर की/ क्वेश्चन पेपर पर क्लिक करें।
- इसके बाद आयुष अधिकारी 2025 लिंक खोजें।
- प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स सीट पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]School Bomb Threat News: चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, साइबर टीम कर रही जांच
पुलिस ने एक बयान में कहा, "यदि किसी को धमकी भरा ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके।"
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल