RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर अनुदेशक पदों पर भर्ती, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 7, 2024 | 03:18 PM IST | 1 min read
राजस्थान में जूनियर अनुदेशक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी बोर्ड, जयपुर ने जूनियर अनुदेशक पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2024 (रात 11 बजे ) तक है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने से पहले बोर्ड द्वारा अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पूरी तरह से भर्ती नियमों को समझने के बाद ही आवेदन करें। आवेदन करने के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें, बल्कि पहले ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
RSMSSB Recruitment रिक्तियों का विवरण
आरएसएमएसएसबी जूनियर अनुदेशक भर्ती 2024 के तहत 679 पदों पर भर्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- जूनियर अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयोगशाला, सूचना प्रौद्योगिकी) - 202 पद
- जूनियर अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) - 158 पद
- जूनियर अनुदेशक (अभियांत्रिकी,ड्रॉइंग) - 100 पद
- जूनियर अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) - 219
आयु सीमा
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के मुताबिक की जाएगी। सरकारी नियमों के मताबिक उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शु्ल्क जमा करना होगा। दिव्यांग कैटेगरी के लि भी आवेदन शुल्क 400 रुपये ही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी