RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 20, 2024 | 10:46 AM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक फोटो आईडी कार्ड लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) एडमिट कार्ड 2024 ग्रेजुएट लेवल के लिए जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट लेवल 27 सितंबर और 28 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
RSMSSB CET Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
एडमिट कार्ड टैब पर जाएं फिर सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यक विवरण दर्ज करें।
अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड चेक और पेज डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Rajasthan CET Admit Card 2024: इन पदों पर भर्ती
- प्लाटून कमांडर,
- जिलेदार,
- पटवारी,
- जूनियर लेखाकार,
- तहसील राजस्व लेखाकार,
- पर्यवेक्षक,
- उप-जेलर,
- छात्रावास अधीक्षक,
- पटवारी,
- ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ)
- कनिष्ठ लेखाकार, आदि।
RSSB Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थल, शिफ्ट समय और अन्य सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा हॉल में बैठना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा