RSMSSB Computor Answer Key 2024 Out: राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, आपत्तियां कराएं दर्ज
Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 07:46 PM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर आंसर की के खिलाफ उम्मीदवार 3 अप्रैल 2024 से प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान कर आपत्तियां उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने आज यानी 29 मार्च को कंप्यूटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर आंसर की के खिलाफ 3 अप्रैल 2024 से उम्मीदवार आपत्तियां उठा सकेंगे। राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडो 6 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
बताया गया कि उम्मीदवारों से प्राप्त चनौतियों की समीक्षा के बाद आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर भर्ती परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा। आरएसएमएसएसबी भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 583 कंप्यूटर रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर उत्तर कुंजी 2023 का उपयोग कर सकते हैं।
Also read RUHS MO Recruitment 2024 Cancelled: राजस्थान चिकित्सा अधिकारी भर्ती अपरिहार्य कारणों से स्थगित
आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 3 मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट या किसी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा। आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटा जाएगा।
RSMSSB Computor Answer Key 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, News & Notifications सेक्शन पर विजिट करें।
- इसके बाद Computor 2023: Primary Answer Key पर क्लिक करें।
- अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]AMU Entrance Exam Dates 2024: एएमयू में बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि जारी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 9105533111 पर संपर्क कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार