RRC NWR Jaipur Apprentice 2026: रेलवे एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस के 2008 पदों पर आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read

आरआरसी एनडब्ल्यूआर जयपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर सक्रिय है।

एनडब्ल्यूआर आरआरसी अप्रेंटिस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC NWR), जयपुर रीजन ने विज्ञापन संख्या 04/ 2026 के अंतर्गत अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आरआरसी एनडब्ल्यूआर जयपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 23 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर सक्रिय है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला कैंडिडेट को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए शुल्क भुगतान में छूट दी गई है, जबकि अन्य कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन देना होगा।

रेलवे NWR जयपुर अप्रेंटिस 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 2008 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 845 पद शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग के 543 पद, ईडब्ल्यूएस के 182 पद, एससी के 295 पद और एससी के 143 भरे जाएंगे। आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 21 अक्टूबर को जारी की गई।

Also read HPSC Interview Marks 2026: एचपीएससी इंटरव्यू अंक एडीए और सुपरिंटेंडेंट भर्ती के लिए जारी, डाउनलोड करें

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा (या 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत समकक्ष कोई परीक्षा) कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, NCVT या SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Industrial Training Institute) पास किया हो।

एनडब्ल्यूआर आरआरसी अप्रेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 नवंबर, 2026 को 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए rrcjaipur.in/storeWebFiles/1008_11718187.PDF पर आरआरसी एनडब्ल्यूआर जयपुर अप्रेंटिस अधिसूचना 2026 जांच सकते हैं।

RRC NWR Jaipur Apprentices Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरसी एनडब्ल्यूआर जयपुर अप्रेंटिस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आरआरसी एनडब्ल्यू जयपुर की वेबसाइट https://www.rrcjaipur.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘अप्रेंटिस 04/ 2026 - ऑनलाइन ई-एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]