Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आरआरबी ने संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर टेक्नीशियन एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना आरआरबी टेक्नीशियन 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उस पर दी गई सभी जानकारियों, जैसे कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों को वेरिफाई करना होगा।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीकर में आरआरबी ने कुछ टेक्नीशियन ग्रेड III उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया है। अपरिहार्य कारणों से, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा अखिल भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा का नया स्थान ख्वाजा गरीब नवाज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सबलपुरा पावर हाउस के पास, फतेहपुर रोड, NH 11, सीकर, राजस्थान- 332001 है।