RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन आवेदन स्थिति rrbapply.gov.in पर जारी; परीक्षा 18 दिसंबर से
Abhay Pratap Singh | November 13, 2024 | 01:07 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन (CEN 02/2024) भर्ती 2024 परीक्षा 18, 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए आवेदन की स्थिति साझा की है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन आवेदन स्थिति की जांच के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। नोटिस के अनुसार, अस्वीकृत आरआरबी तकनीशियन आवेदन फॉर्म के मामले में आरआरबी ने अस्वीकृति के कारण भी साझा किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14,298 रिक्तियों को भरा जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “सभी स्वीकृत उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से प्रोविजनल है और उनकी उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या उसके बाद रद्द की जा सकती है, यदि उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में कोई विसंगति/ गलत रिकॉर्ड पेश किया जाता है या भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में आरआरबी के ध्यान में उम्मीदवारों की ओर से कोई कदाचार आता है।”
Also read NWR Apprentice Recruitment 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcjaipur.in पर शुरू
आरआरबी टेक्नीशियन (सीईएन 02/2024) भर्ती 18, 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आरआरबी तकनीशियन शहर सूचना पर्ची 8 दिसंबर, 2024 और आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 14 दिसंबर, 2024 तक जारी किया जा सकता है। आरआरबी तकनीशियन परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। तकनीशियन भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RRB Technician Application Status: वेतन और हेल्पलाइन
चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 29,200 रुपये और ग्रेड 3 के लिए 19,900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आरआरबी हेल्पडेस्क नंबर - 9592011188 और 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं या rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल