RRB RPF Recruitment 2024: आरपीएफ कांस्टेबल, एसआई के 4660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | May 13, 2024 | 08:22 AM IST | 1 min read
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदक 15 से 25 मई तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा कल यानी 14 मई 2024 को आरपीएफ कांस्टेबल, एसआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी आरपीएफ आवेदन फॉर्म 2024 भर सकते हैं।
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट 15 मई से आरआरबी आरपीएफ आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आरपीएफ कांस्टेबल, एसआई आवेदन करेक्शन विंडो 25 मई 2024 तक खुली रहेगी। करेक्शन करने के लिए आवेदकों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आरआरबी आरपीएफ भर्ती अभियान के तहत कुल 4,660 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिनमें से कांस्टेबल के 4,208 पद और सब-इंस्पेक्टर के 452 पद हैं। एसआई के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 20 से 28 वर्ष और कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
Also read RPF Constable Recruitment 2024: आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 मई लास्ट डेट
आरपीएफ कांस्टेबल पद पर आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, आरपीएफ एसआई पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आरआरबी आरपीएफ आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक/महिला/ ट्रांसजेंडर/ अल्पसंख्यक और ईबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरपीएफ एसआई, कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 और पे लेवल 3 के तहत वेतन दिया जाएगा। आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित कैंडिडेट को 35,400 रुपये और कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये मासिक वेतन सहित अन्य भत्ता मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच