Trusted Source Image

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने स्वीपर व वॉचमैन पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास पात्र; जानें आवेदन डेट

Santosh Kumar | October 9, 2026 | 06:33 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर को रात 11 बजे है, जिसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।

डीएसएसएसबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 05/2026) जारी किया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
डीएसएसएसबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 05/2026) जारी किया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट में स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। डीएसएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर भर्ती का नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 05/2026) जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 25 पद भरे जाएंगे।

उम्मीदवार 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर को रात 11 बजे है, जिसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।

इस भर्ती के तहत स्वीपर/सफाई कर्मचारी के 10 पदों और वॉचमैन के 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या उसके बराबर की परीक्षा पास करना जरूरी है।

DSSSB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क व वेतन

चुने गए उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,200 का पे-स्केल और ₹2,000 का ग्रेड पे दिया जाएगा। ये पद ग्रुप-सी के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2026 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। डाक, व्यक्तिगत रूप से या ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों और पूर्व-सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Also readUP Police PET Schedule 2026: सीतापुर के उम्मीदवारों के लिए बदला पीईटी का शेड्यूल, नया एडमिट कार्ड जारी

DSSSB Recruitment 2026: एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें इंग्लिश, हिंदी, जनरल नॉलेज और अंकगणित से 25-25 सवाल होंगे।

हर विषय के लिए 25 अंक तय किए गए हैं। ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर, कुल वैकेंसी की संख्या से अधिक से अधिक 10 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का प्रोसेस 15 अंकों का होगा।

एमसीक्यू परीक्षा के लिए, जनरल और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 50% हैं। वहीं, ओबीसी (दिल्ली), एससी, एसटी, पीडबल्यूबीडी और पूर्व-सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए 45% हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications