Trusted Source Image

CJP Protests: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात 9 बजे से रहेंगे बंद, ट्रेनें रद्द

Press Trust of India | October 9, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में 10 अक्टूबर, 2026 को भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए कई ट्रेने रद्द करने का भी निर्णय लिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शुक्रवार को कहा कि 10 अक्टूबर को भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। (इमेज-आधिकारिक एक्स/DMRC)
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शुक्रवार को कहा कि 10 अक्टूबर को भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। (इमेज-आधिकारिक एक्स/DMRC)

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, नयी दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात 9:00 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शुक्रवार को कहा कि 10 अक्टूबर को भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

अन्य प्रमुख स्टेशन जहां प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे, उनमें जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, हौज खास और आईएनए शामिल हैं।

इसके अलावा शाहीन बाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, कालिंदी कुंज, लाजपत नगर, आश्रम, सराय काले खां-निजामुद्दीन, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, आजादपुर, जंगपुरा और शिवाजी स्टेडियम के प्रवेश एवं निकास द्वार भी बंद रहेंगे।

Also readNoida School Audit: सीजेपी ने नोएडा के सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, खराब सुविधाओं पर उठाए सवाल

डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के अन्य स्थानों पर प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित आवाजाही की आशंका जताई थी। 8 अक्टूबर के अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि स्थिति के अनुसार शनिवार को चिन्हित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम किए जा सकते हैं।

इसके अलावा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में 10 अक्टूबर, 2026 को भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए कई ट्रेने रद्द करने का भी निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “आज यानी 9 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 2 बजे के बाद अपने मूल स्थान से चलने वाली सभी मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें, जो 10 अक्टूबर, 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं, उन्हें मूल स्थान पर ही रद्द कर दिया जाए।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications