RPF Constable Mock Test: आरआरबी ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट किया जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 6, 2025 | 10:37 AM IST | 2 mins read
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी। आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN RPF 02/2024 (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिए हैं। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
Don't Miss: IBPS RRB Sample/Question Papers
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आरआरबी की ओर से मॉक टेस्ट का आयोजन आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और पैटर्न से उम्मीदवारों को अवगत कराने के लिए किया जाता है। आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल मॉक टेस्ट 2025 की सहायता से उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए खुद की तैयारी का आकलन कर सकते हैं।
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी। आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम में कैंडिडेट को 90 मिनट की अवधि में 120 प्रश्न हल करने होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।
आरआरबी ने कहा कि परीक्षा शहर, तिथि और यात्रा विवरण डाउनलोड करने के लिए लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। आरआरबी आरपीएफ एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शामिल होने के पात्र होंगे।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक चाहिए, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होगी। आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल 4,208 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षक्ष (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आरपीएफ मॉक टेस्ट लॉगिन डायरेक्ट लिंक https://dc4-g22.digialm.com//OnlineAssessment/index.html?33015@@M214 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार