RRB Paramedical Admit Card 2025: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जल्द, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही विज्ञापन संख्या 04/2024 के तहत पैरा-मेडिकल की विभिन्न श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड की घोषणा के बाद आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी पैरामेडिकल हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरआरबी ने हाल ही में आरआरबी पैरामेडिकल सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दिया है।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आरआरबी पैरामेडिकल 2024 परीक्षा 28, 29 और 30 अप्रैल, 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर सूचना पर्ची https://rrbcdg.gov.in/ पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में पैरा मेडिकल के कुल 1,376 पदों को भरा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पैरामेडिकल हाल टिकट परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। इस साल रेलवे भर्ती बोर्ड 6 साल बाद RRB पैरामेडिकल 2025 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जैसे वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट आदि लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
RRB Paramedical Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी पैरामेडिकल हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी पैरामेडिकल 2025 एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल