RRB NTPC Recruitment 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन आज से rrbapply.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | September 14, 2024 | 08:08 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान का लक्ष्य 11,558 रिक्तियों को भरना है। इसमें स्नातक पदों पर 8,113 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है, जबकि अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए 3,445 पद जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तक है।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो 16 अक्टूबर को खोली जाएगी। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक निर्धारित संशोधन शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
RRB NTPC Recruitment 2024: आयुसीमा
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RRB NTPC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। यदि वे सीबीटी परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उन्हें 400 रुपये वापस कर दिया जाएगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा। यदि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में शामिल होते हैं तो उन्हे पूरी राशि वापस की जाएगी।
RRB NTPC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Train Manager), मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial Cum Ticket Supervisor), वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट (Senior Clerk Cum Typist), जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (Junior Account Assistant Cum Typist) और स्टेशन मास्टर (Station Master) पदों को लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।
RRB NTPC Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 के तहत कुल 8113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी है। पदों की संख्या नीचे दी गई हैं-
- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial Cum Ticket Supervisor) - 1736 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट 9Junior Account Assistant Cum Typist) - 1507 पद
- स्टेशन मास्टर (Station Master) - 994 पद
- मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Train Manager)- 3144 पद
- वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट (Senior Clerk Cum Typist) -732 पद
RRB NTPC Recruitment 2024: आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट्स
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। नीचे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है।
- दसवीं (10) कक्षा का प्रमाणपत्र
- बारहवीं (12) कक्षा का प्रमाण पत्र
- स्नातक डिग्री
- आधार कार्ड
- फोटोग्राफ की स्कैन की गई कॉपी
- हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति
- आवेदन पत्र में दिए गए कोई अन्य दस्तावेज
RRB NTPC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2024 प्रक्रिया में दो चरणों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा। इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट/ एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग