ISRO HSFC Recruitment 2024: इसरो एचएसएफसी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 19 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 3 से लेवल 11 तक के वेतनमान दिया जाएगा।

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन hsfc.gov.in पर शुरू होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन hsfc.gov.in पर शुरू होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

Saurabh Pandey | September 13, 2024 | 03:51 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी), बेंगलुरु ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन और राजभाषा सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hsfc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Background wave

ISRO HSFC Recruitment 2024: आयुसीमा

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। आयुसीमा पोस्ट-वार अलग-अलग होगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ISRO HSFC Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के तहत 103 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।

  • चिकित्सा अधिकारी - 3 पद
  • वैज्ञानिक/इंजीनियर - 10 पद
  • तकनीकी सहायक - 28 पद
  • वैज्ञानिक सहायक - 1 पद
  • तकनीशियन- बी - 43 पद
  • ड्राफ्ट्समैन- बी - 13 पद
  • सहायक (राजभाषा) - 5 पद

ISRO HSFC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू (पद के आधार पर) ,दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Also read UPSSSC Results 2023: यूपीएसएसएससी वीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी

इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 3 से लेवल 11 तक के वेतनमान दिया जाएगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications