RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | September 19, 2025 | 09:12 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन वैलिड आईडी प्रमाण के साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्नातक स्तर के पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथि 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा से 10 दिन पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एग्जाम इंटिमेशन सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। RRB NTPC CBT 2 एडमिट कार्ड 2025, परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन वैलिड आईडी प्रमाण के साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RRB NTPC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा स्नातक स्तर के 8113 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
- चीफ कर्मशियल कम टिकट सुपरवाइजर - 1736 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट - 1507 पद
- स्टेशन मास्टर - 994 पद
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 732 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल