RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा तिथि घोषित
Saurabh Pandey | June 13, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख 10 जुलाई 2026 घोषित कर दी है, जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय कोटियों (NTPC) स्नातक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि देखने और एससी/एसटी (SC/ST) अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकार (Travel Authority) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अपने ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र पर आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य
इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं-
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण - परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा।
- मूल दस्तावेज - अभ्यर्थियों को अपने साथ अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है।
- ऑनलाइन सत्यापन - जिन छात्रों ने अभी तक अपना आधार सत्यापन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके इसे समय रहते पूरा कर लें।
- आधार को रखें अनलॉक - सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार UIDAI प्रणाली में अनलॉक स्थिति में रहे, ताकि परीक्षा के दिन पंजीकरण प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।
दलालों और अप्रमाणित स्रोतों से रहें सावधान
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अधिसूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों को विशेष हिदायत दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम और सटीक अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें और किसी भी अप्रमाणित स्रोत से गुमराह न हों। इसके साथ ही बोर्ड ने सचेत किया है कि उम्मीदवार उन दलालों से पूरी तरह सावधान रहें जो अवैध तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करते हैं। आरआरबी में चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर निर्भर करता है और भर्ती केवल अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर ही की जाती है ।
अगली खबर
]CG PET Result 2026: सीजी पीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, रिजित कुमार राठौर टॉपर
राज्य-स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में रिजित कुमार राठौर टॉपर बने हैं। नतीजे, मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल