Trusted Source Image

RRB ALP CBT-1 Result 2026: आरआरबी एएलपी रिजल्ट व कटऑफ घोषित, सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Santosh Kumar | June 12, 2026 | 09:18 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार 27 जून तक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आरआरबी पोर्टल पर आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Back

Exclusive Content

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Join Careers360 Premium
आरआरबी ने सभी 21 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से अलग-अलग रिजल्ट जारी किए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी ने सभी 21 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से अलग-अलग रिजल्ट जारी किए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती के सीबीटी-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। सीबीटी-1 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट क्षेत्रीय आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। सफल उम्मीदवार अब सीबीटी-2 की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आरआरबी ने सभी 21 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से अलग-अलग रिजल्ट जारी किए हैं।

आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती (सीईएन 01/2025) के पहले चरण (सीबीटी-1) की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरे चरण (सीबीटी-2) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया है।

RRB ALP Result 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 डेट

सीबीटी-2 परीक्षा 12 जुलाई, 2026 के बाद आयोजित की जा सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन के बारे में जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से मिलेगी।

उम्मीदवार 27 जून तक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आरआरबी पोर्टल पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यदि दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी या कदाचार का मामला पाया जाता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Also readRRB NTPC Admit Card 2026 (Out) LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट्स

RRB ALP CBT-1 Result 2026: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
  • आरआरबी एएलपी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
  • अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

RRB ALP CBT-1 Cutoff 2026: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

केवल सीबीटी-2 के लिए बुलाए जाने से नौकरी का अधिकार नहीं मिलता है। आरआरबी ने उम्मीदवारों को धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों से सावधान रहने और सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है।

लाखों उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए। अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं। आरआरबी एएलपी पदों के लिए परीक्षा 13 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications