RRB NTPC Final Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | May 7, 2026 | 05:13 PM IST | 1 min read
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए किया गया।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं। ये परिणाम सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी/टाइपिंग टेस्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
RRB NTPC Scorecard 2024: स्कोरकार्ड लिंक शाम 7 बजे से एक्टिव
स्टेशन मास्टर के पद के लिए उम्मीदवार कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) का स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। स्कोरकार्ड 7 मई को शाम 7:00 बजे से उपलब्ध होगा।
मेडिकल जांच के लिए 24 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, यदि किसी विशेष जांच जैसे CT स्कैन या अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है और सुविधा रेलवे अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती, तो उसका खर्च उम्मीदवार को खुद देना पड़ सकता है।
RRB NTPC Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- 'आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
Also read RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 7 मई से परीक्षा
RRB NTPC Graduate Cutoff 2024: आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ
अगली खबर
]Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: रामगढ़ में 284 होम गार्ड पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रकृति में स्वैच्छिक/मानद है और इसकी अवधि चार वर्ष होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’