RRB NTPC Recruitment 2024: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन फॉर्म में कल तक सुधार का मौका; 11558 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | November 5, 2024 | 11:33 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन फॉर्म में प्रत्येक फील्ड में सुधार के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को 250 रुपये गैर वापसी योग्य शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कल यानी 6 नवंबर को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) स्नातक पदों के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। सफलतापूर्वक पंजीकृरण करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से अपने आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस दौरान कैंडिडेट अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और कैटगरी जैसे अन्य विवरणों में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “ऑनलाइन आवेदन के अंतिम रूप से जमा होने के बाद, यदि कोई उम्मीदवार 'Create an Account form’ (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित) और चुने गए आरआरबी में भरे गए विवरण को छोड़कर किसी भी विवरण को संशोधित करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक करेक्शन के लिए 250 रुपये (गैर-वापसी योग्य) का संशोधन शुल्क देना होगा।”
Also read SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परिणाम ssc.gov.in पर जल्द; 17,000 से अधिक रिक्तियों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 11,558 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 3,445 पद स्नातक पदों के लिए आरक्षित हैं, जिनमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। शेष 8,113 रिक्तियां स्नातक स्तर के पदों के लिए आवंटित की गई हैं।
RRB NTPC Vacancies 2024: समुदाय श्रेणी संशोधन
-
यदि कोई अभ्यर्थी अपनी सामुदायिक श्रेणी जैसे अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) से अनारक्षित (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे परीक्षा शुल्क में अंतर राशि का भुगतान करना होगा।
-
यदि कोई अभ्यर्थी एससी, एसटी से यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस में बदलता है तो उसे परीक्षा शुल्क में अंतर देना होगा, जो 250 रुपये है। परीक्षा शुल्क अंतर के अलावा, अभ्यर्थी को समुदाय श्रेणी बदलने के लिए 250 रुपये संशोधन शुल्क भी देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल