RRB JE Revised Exam Date: आरआरबी जेई, आरपीएफ एसआई, टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तिथि संशोधित, चेक करें शेड्यूल
Santosh Kumar | October 24, 2024 | 10:39 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी जेई, आरपीएफ एसआई, टेक्नीशियनभर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जारी अधिसूचना देख सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा की तारीखें भी इस लेख में आगे दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक टेक्नीशियन पदों के लिए परीक्षा पहले 16 से 26 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब यह 18 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। जेई और अन्य पदों के लिए परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।
RRB JE Revised Exam Date: 13 दिसंबर से परीक्षा
आरआरबी जेई परीक्षा अब 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पहले आरपीएफ भर्ती परीक्षा 2 से 5 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी थी। अब यह परीक्षा 2 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
आरआरबी परीक्षाओं के संबंध में नोटिस में कहा गया है, 'परीक्षा शहर और तिथि देखने और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिंक संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।'
RRB New Exam Dates Schedule: आरआरबी परीक्षाओं की नई तारीख
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में आरआरबी भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथि देख सकते हैं-
| परीक्षा | एग्जाम की नई डेट |
|---|---|
|
आरआरबी एएलपी |
25 से 29 नवंबर 2024 |
|
आरआरबी आरपीएफ एसआई |
2 से 12 दिसंबर 2024 |
|
आरआरबी जेई और अन्य परीक्षाएं |
13 से 17 दिसंबर 2024 |
|
आरआरबी टेक्नीशियन स्टाफ |
18 से 29 दिसंबर 2024 |
बोर्ड ने उम्मीदवारों को धोखेबाजों से सावधान रहने की चेतावनी दी है जो अवैध तरीकों से नौकरी का झूठा वादा करते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नवीनतम अपडेट केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों से ही प्राप्त करें। कृपया असत्यापित स्रोतों से गुमराह न हों।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी