RRB JE Admit Card 2025: आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जारी; एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 01:23 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई सीबीटी 2 हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 (JE CBT 2) परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2025 सीबीटी 2 एग्जाम के लिए पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी जेई सिटी स्लिप 2025 और आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जेई शहर सूचना पर्ची और ई-कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी जेईई 2025 सीबीटी 2 लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र की नाम, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइम और दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती 2025 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा 22 अप्रैल, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
Also read RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट जल्द होगी जारी, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया जानें
यह परीक्षा भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। आरआरबी जेईई 2025 भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। आरआरबी जेईई भर्ती अभियान 2025 के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कुल 7951 पदों को भरा जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 और आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, आरआरबी जेई सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब, आरआरबी जेईई सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज