RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, पासिंग मार्क्स; चयन प्रक्रिया जाने
Saurabh Pandey | January 23, 2025 | 11:29 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक खोली जाएगी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तरफ से 32438 पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 23 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 तक है।
Railway RRB Group D Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, न्यूनतम पासिंग मार्क्स, चयन प्रक्रिया इत्यादि की पूरी जानकारी करना चाहिए।
RRB Group D Syllabus: परीक्षा सिलेबस
मैथमैटिक्स (Mathematics)
नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, एलसीएम, एचसीएफ, रेशियो और प्रपोर्शन, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence and Reasoning)
एनालॉगिज, वर्णमाला और नंबर सीरीज, कोडिंग और डिकोडिंग, मैथमैटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोगिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डेटा इंटरप्रिटेशन और सफिसिएंशी, कंक्लूजन और डिसीजन मेकिंग, समानताएं और अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, डायरेक्शन, स्टेटमेंट , तर्क और धारणाएं (Assumptions) आदि।
सामान्य विज्ञान (General Science)
इसके तहत पाठ्यक्रम में सीबीएसई 10वीं कक्षा के स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से प्रश्न शामिल किया जाएगा।
समसामयिक मामलों पर सामान्य जागरूकता (General Awareness on Current Affairs)
विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व में समसामयिक मामलों पर सामान्य जागरूकता अर्थशास्त्र, राजनीति और महत्व का कोई अन्य विषय।
RRB D Group Recruitment 2025: न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक हासिल करना होगा। कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित (यूआर) 40 प्रतिशत
- ईडब्ल्यूएस 40 प्रतिशत
- ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर) 30 प्रतिशत
- एससी 30 प्रतिशत
- एसटी 30 प्रतिशत
RRB Group D: मार्किंग स्कीम
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
Group D Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाता है। इसमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है, जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलता पूर्वक पास करेंगे, उनका ही चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी