RRB ALP CBT-II Exam Date 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 02:38 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले डाउनलोड होना शुरू होंगे और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना आधार अकाउंट 'अनलॉक' रखने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए होने वाली दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) की संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर इस संबंध में जारी पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तारीख देखने और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फ्री ट्रैवल अथॉरिटी (यात्रा पास) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक कर सकेंगे।
RRB ALP Admit Card 2026: एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज
परीक्षार्थियों के ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड होना शुरू होंगे। परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को अपने साथ वही मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने आवेदन फॉर्म में किया था। बिना मूल आईडी के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आधार वेरिफिकेशन से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्देश
आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यूआईडीएआई (UIDAI) सिस्टम में अपना आधार अकाउंट 'अनलॉक' स्थिति में रखना सुनिश्चित करें। ऐसा उन उम्मीदवारों को भी करना है जिन्होंने आवेदन के समय अपना आधार वेरीफाई कर लिया था। इससे परीक्षा के दिन बिना किसी असुविधा के बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकेंगी।
फर्जी दावों और दलालों से रहें सावधान
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइटों पर ही भरोसा करने की सलाह दी है और किसी भी अनधिकृत स्रोत के बहकावे में न आने को कहा है। साथ ही, नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। रेलवे ने साफ किया है कि आरआरबी का चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की योग्यता (मेरिट) पर आधारित होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार