RRB ALP Result 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट रिजल्ट जारी, 25,271 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

एएलपी परिणाम आरआरबी की क्षेत्र-वार आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं जो पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया गया है।

आरआरबी ने रिजल्ट के साथ ही एएलपी कट ऑफ 2025 भी जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी ने रिजल्ट के साथ ही एएलपी कट ऑफ 2025 भी जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

Saurabh Pandey | February 26, 2025 | 06:13 PM IST

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 फरवरी को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आरआरबी ने रिजल्ट के साथ ही एएलपी कट ऑफ 2025 भी जारी किया है। आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड 27 फरवरी, 2025 को जारी किया जाएगा। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) परीक्षा में कुल 25,271 उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एएलपी परिणाम आरआरबी की क्षेत्र-वार आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं जो पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया गया है।

RRB ALP Result 2024: क्षेत्रवाइज रिजल्ट जारी

अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम सहित अन्य सभी क्षेत्रों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं।

आरआरबी एएलपी 2025 मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, जिन्होंने कट-ऑफ अंकों को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड उपलब्ध होंगे। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में जारी की गई है। इसलिए, आरआरबी एएलपी परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।

RRB ALP Result 2024: एग्जाम डेट्स

आरआरबी ने 25 से 29 नवंबर, 2024 तक असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 1 परीक्षा आयोजित की थी, जबकि उत्तर कुंजी 5 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी और उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2024 तक आपत्तियां उठा सकते थे।

Also read BMC Clerk Result 2025: बीएमसी क्लर्क रिजल्ट portal.mcgm.gov.in पर जारी; कार्यकारी सहायक के भरे जाएंगे 1,846 पद

RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 डेट्स

आरआरबी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 19 और 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications