RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3,500 पदों की बढ़ोतरी, संशोधित नोटिस जारी
Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 08:50 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3,500 पदों की बढ़ोतरी कर दी है। अब 11,127 की जगह 14,627 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में संशोधित नोटिस जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली :
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों में इजाफा किया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न जोनल रेलवे से प्राप्त अतिरिक्त पदों की मांग को ध्यान में रखते हुए आरआरबी ने पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। उम्मीदवार आरआरबी और रेलवे जोन के अनुसार अपडेट की गई वैकेंसी देख सकते हैं, जिसमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए पदों की संख्या भी शामिल है।
आरआरबी द्वारा शुरुआती अधिसूचना के समय कुल 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नए संशोधन के बाद अब 3,500 पदों की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पदों की कुल संख्या बढ़कर 14,627 हो गई है। इस निर्णय से लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं।
RRB ALP Recruitment 2026: श्रेणीवार और जोन-वाइज रिक्तियां
आरआरबी द्वारा जारी संशोधित 14,627 पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है- अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए 6,032 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,662 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,309 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,365 पद तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,259 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 1,461 पद आरक्षित किए गए हैं। प्रमुख आरआरबी जोन जैसे बिलासपुर, सिकंदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और रांची में सबसे अधिक पदों का आवंटन किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या में हुए इस संशोधन के अलावा अन्य सभी नियम, पात्रता मानदंड और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
Also read MP PSTET Exam Date 2026: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर होगी, शेड्यूल जारी, जानें टाइमिंग
RRB ALP Recruitment 2026: आवेदन निरस्त होने के कारण
- गलत या धुंधली तस्वीर या हस्ताक्षर
- अमान्य शैक्षणिक योग्यता
- अधूरा आवेदन फॉर्म
- आवेदन शुल्क का भुगतान न करना
- एक से अधिक आवेदन जमा करना
- गलत व्यक्तिगत विवरण
- पात्रता मानदंडों को पूरा न कर पाना
- अमान्य श्रेणी या आरक्षण का दावा
- अपलोड किए गए दस्तावेजों में विसंगति (मेल न खाना)
RRB ALP Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र