RRB ALP Exam City Slip 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिनेशन स्लिप जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के अभ्यर्थी अपना यात्रा प्राधिकार पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-कॉल लेटर का डाउनलोड लिंक संबंधित परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आधार सत्यापन नहीं कराया है, वे अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करके यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर लें।
RRB ALP Exam City Slip 2026: बायोमेट्रिक सत्यापन
सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले वे UIDAI प्रणाली में अपना आधार डेटा 'अनलॉक' स्थिति में रखें, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही आधार कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पिता का नाम और पता सही व अपडेट होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष पूरी होने के बाद बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं हुआ है, तो उसे भी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
RRB ALP Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप डिटेल्स
- आरआरबी एएलपी परीक्षा शहर
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट का समय
- रिपोर्टिंग का समय
- गेट बंद होने का समय
- परीक्षा शुरू होने का समय
- SC/ST के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा से जुड़ी जानकारी
- परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
RRB ALP Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर 2026 को तीन दिनों तक 'कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट' (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत भर के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्ट में होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार