RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कब होगा जारी? चयन प्रक्रिया और कुल रिक्तियां जानें
Abhay Pratap Singh | January 21, 2025 | 11:05 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी चरण 1, सीबीटी चरण 2, कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आरआरबी एएलपी 2024 सीबीटी 1 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, आरआरबी ने एएलपी 2024 आंसर की जारी की थी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25 से 29 नवंबर, 2024 तक देश भर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में पांच महत्वपूर्ण चरण सीबीटी चरण 1, सीबीटी चरण 2, कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। सीबीटी 1 परीक्षा में करीब 22 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18,799 आरआरबी एएलपी रिक्तियों को भरेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सहायक लोको पायलट और तकनीशियनों की भर्ती के लिए आरआरबी एएलपी और तकनीशियन परीक्षा आयोजित करता है।
RRB ALP Exam Syllabus: परीक्षा पैटर्न
- सीबीटी चरण 1 में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे, जो सामान्य जागरूकता, गणित, मानसिक क्षमता और सामान्य विज्ञान विषयों पर आधारित थे।
- सीबीटी चरण 2 को दो भागों में बांटा गया है। भाग-ए में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से तथा भाग-बी में क्वालीफाइंग इन नेचर, फोकस ऑन ट्रेड-स्पेसिफिक से प्रश्न होंगे।
- सीबीएटी चरण उम्मीदवारों की संज्ञानात्मक क्षमताओं और निर्णय लेने के कौशल का मूल्यांकन करता है। उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 42 अंक प्राप्त करने होंगे।
RRB ALP Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध एएलपी रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रिजल्ट जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल