Trusted Source Image

BITSAT 2025 Registration: बिटसैट रजिस्ट्रेशन आज से bitsadmission.com शुरू; एलिजिबिलिटी, फीस और कोर्स जानें

Abhay Pratap Singh | January 21, 2025 | 09:50 AM IST | 2 mins read

भारत में राज्य और केंद्रीय बोर्ड परीक्षा में प्रथम रैंक वाले छात्रों को बिट्स पिलानी सीधे प्रवेश के माध्यम से एडमिशन देगा।

Back

BITSAT 2027: 30 Most Important Chapters

Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.

Download EBook
बिटसैट 2025 एंट्रेंस एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बिटसैट 2025 एंट्रेंस एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी आज यानी 21 जनवरी से बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 (BITSAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। बीई, एमएससी, बीफॉर्मा कोर्स में दाखिला लेने वाले इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट सत्र 1, 2 के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे।

बिट्स पिलानी की ओर से बिटसैट परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है। छात्रों को एक ही वर्ष में BITSAT में दो बार उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवार पहले सेट की तिथियों में से एक स्लॉट और दूसरे सेट की तिथियों में से दूसरे स्लॉट का चयन कर सकते हैं।

बिटसैट एप्लीकेशन फीस 2025 -

बिटसैट सत्र 1 या बिटसैट सत्र 2 के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 3,400 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 2,900 रुपये शुल्क देना होगा। दोनों सत्रों के लिए मेल कैंडिडेट को 5,400 रुपये और फीमेल कैंडिडेट को 4,400 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं, कोई उम्मीदवार पहले केवल सत्र-1 में उपस्थित होने का विकल्प चुनता है और फिर दूसरी बार उपस्थित होने के लिए अलग से आवेदन करने का विकल्प चुनता है तो पुरुष उम्मीदवार को 2,000 रुपये और महिला उम्मीदवार को 1,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

Also readBITSAT 2025 Registration: बिटसैट रजिस्ट्रेशन डेट bitsadmission.com पर घोषित, 21 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

बिटसैट प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। संस्थान भारत, नेपाल और दुबई के केंद्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

बिटसैट एलिजिबिलिटी 2025 -

बीई, बीफार्मा प्रवेश के लिए बिट्स पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है:

  • साल 2024 में कक्षा 12 उत्तीर्ण या बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र बिटसैट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • बीई में प्रवेश के लिए छात्र भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) अनिवार्य विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण हो तथा अंग्रेजी विषय का नॉलेज हो।
  • बीफार्मा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) अनिवार्य विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में पर्याप्त दक्षता हो।
  • पीसीएम अभ्यर्थियों को भी फार्मेसी प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी।
  • अभ्यर्थियों को कक्षा 12 में पीसीएम या पीसीबी में न्यूनतम कुल 75% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान विषयों में से प्रत्येक में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
  • भारत में राज्य और केंद्रीय बोर्ड के प्रथम रैंक वाले छात्रों को बिट्स पिलानी सीधे प्रवेश के माध्यम से एडमिशन देगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications