RPSC School Lecturer Exam Schedule 2024: राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | November 8, 2024 | 04:43 PM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। अगर आधार कार्ड नहीं है तो अन्य फोटो आईडी प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट जिसमें रंगीन फोटो लगी हो लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक और 18 नवंबर से 21 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
RPSC School Lecturer Exam Schedule 2024: एडमिट कार्ड तिथि
राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड क्रमश: 10 और 14 नवंबर को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नही दी जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। अगर आधार कार्ड नहीं है तो अन्य फोटो आईडी प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट जिसमें रंगीन फोटो लगी हो लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा