RPSC Assistant Professor Answer Key 2024: आरपीएससी सहायक प्रोफेसर मॉडल आंसर की rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 25, 2024 | 03:28 PM IST | 1 min read
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर मॉडल आंसर की 2024 केवल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। उचित प्रमाण के अभाव में या परीक्षा के लिए पंजीकृत न होने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सहायक प्रोफेसर मॉडल आंसर की 2024 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से मॉडल आंसर की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी की तरफ से जारी मॉडल उत्तर कुंजी में सामान्य दर्शन, साहित्य, ज्योतिष गणित, ऋग्वेद, धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित, सामान्य संस्कृत, व्याकरण, भाषा विज्ञान, योग विज्ञान और यजुर्वेद सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।
RPSC Assistant Professor Model Answer Key 2024: आपत्ति शुल्क
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर मॉडल आंसर की के खिलाफ जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2024 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
केवल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। उचित प्रमाण के अभाव में या परीक्षा के लिए पंजीकृत न होने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read UPSC NDA, NA 1 Final Result 2024: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 641 चयनित
RPSC Assistant Professor Answer Key 2024: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी भी तकनीकी कठिनाई आती है तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या फोन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
RPSC Assistant Professor Model Answer Key 2024: चेक करने का तरीका
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर विभिन्न विषयों के लिए आरपीएससी सहायक प्रोफेसर मॉडल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नई पीडीएफ खुलेगी।
- इसके बाद उत्तर कुंजी चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]CG Police Constable Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पीईटी के लिए 4 नवंबर को होगा जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी और दस्तावेज सत्यापन रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल