RPSC AE Mains Exam City Slip 2026: राजस्थान सहायक अभियंता मेंस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 19 मार्च को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा के दिन सिटी स्लिप के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) और अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर की सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 2024 की शहर सूचना पर्ची अब उपलब्ध है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 13 मार्च, 2026 को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से परीक्षा जिले की जानकारी (शहर सूचना) और एडमिट कार्ड प्राप्त करने के विवरण जारी किए थे।
RPSC AE City Intimation slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपने एसएसओ आईडी/आवेदन संख्या, पासवर्ड/जन्म तिथि और कैप्चा का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब परीक्षा सेक्शन पर जाएं- सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 (मुख्य) - परीक्षा जिला सूचना या शहर सूचना लिंक पर जाएं।
- अपनी शहर सूचना पर्ची की जानकारी देखें और विवरण सत्यापित करें।
- अब परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें और पीडीएफ के रूप में सेव करें।
RPSC AE City Intimation slip: सिटी स्लिप विवरण
- परीक्षा के लिए आवंटित शहर/जिला और राज्य (राजस्थान केंद्र)
- परीक्षा की निर्धारित तिथि और विषय/पेपर
- शिफ्ट का समय (सुबह/दोपहर)
- रिपोर्टिंग समय संबंधी दिशानिर्देश
- उम्मीदवार का नाम, आवेदन/पंजीकरण संख्या
- श्रेणी
- दिव्यांगता की स्थिति (यदि लागू हो)
- सामान्य निर्देश
RPSC AE Mains Exam: परीक्षा तिथि
आरपीएससी की तरफ से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 22 एवं 23 मार्च 2026 को किया जाना है। परीक्षा दोनों ही दिन दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे (60 मिनट) पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक सत्र में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं।
RPSC AE Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी की गई नोटिस के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 19 मार्च को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम