RPSC AAE Recruitment 2025: राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों के लिए आवेदन आजे से शुरू
Abhay Pratap Singh | July 28, 2025 | 02:38 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी राजस्थान एएई 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 26 अगस्त तय की गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 28 जुलाई से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर 2025 (AAE 2025) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी राजस्थान एएई 2025 भर्ती के तहत एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राजस्थान असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कृषि अभियांत्रिकी (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) में डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान और राजस्थान संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।
सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग - क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग - क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग (एससी/ एसटी/ पिछड़ा वर्ग - नॉन क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग - नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ सहरिया आदिम जाति) और दिव्यांग अभ्यर्थी को 400 रुपए शुल्क देना होगा।
आरपीएससी द्वारा सहायक कृषि अभियंता भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 281 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल एल-14 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी एएई 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
RPSC AEE 2025 Apply Online: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान एईई 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘जॉब ओपनिंग्स एंड वैकेंसी’ टैब पर विजिट करें।
- एईई 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- उम्मीदवार आवेदन करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल