RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip: राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती की सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 01:58 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 12 से 18 जुलाई 2026 तक होने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपना आवंटित शहर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अब मुख्य एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को परीक्षा शहर आवंटित किया जा चुका है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस दस्तावेज़ में केवल आवंटित शहर की जानकारी दी गई है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट और अन्य दिशा-निर्देशों वाला एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
यह भर्ती अभियान राजस्थान भर में सेकंड ग्रेड शिक्षक (वरिष्ठ शिक्षक)/ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के कुल 9,651 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आयोग ने पहले ही विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद 5 जुलाई 2026 को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी की गई है। इससे उम्मीदवारों को समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलेगी।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Exam City Intimation Slip (2nd Grade Teacher)' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अंत में 'Submit/View' पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका परीक्षा शहर आ जाएगा, इसे डाउनलोड या सेव कर लें।
RPSC 2nd Grade Exam Date 2025: परीक्षा का शेड्यूल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लिखित परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। नियमानुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से सात दिन पहले जारी की गई है, जबकि विस्तृत एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा की तारीख से ठीक तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025: तीन चरणों में होगा चयन
आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
RPSC 2nd Grade Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी
आयोग ने पहले सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पदों की संख्या 6,500 घोषित की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 9,651 कर दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा